प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग महावीर स्थान कॉलोनी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रविवार की शाम कॉलोनी के निवासियों ने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को जूते की माला पहनाकर कॉलोनी में घुमाया। इस घटना से आहत पीड़िता और उसकी बेटी अपने घर में दुबकी रही।
सोमवार को पीड़ित मां-बेटी गोमिया थाना पहुंचीं। आठ नामजद समेत 10-12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि आरोपियों ने झूठे आरोप लगाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। जब कॉलोनी के कुछ लोगों ने इस घटना का विरोध किया, तब आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोगता ने बताया कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कड़ी सजा दी जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX