Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

14 दिसंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है, जो कि बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से हर समस्या हल हो सकती हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन उत्तम रहेगा। ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के करियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें, क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात जीवन की नई दिशा प्रदान करेगी। कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

जनसंपर्क फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास और आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय कई आर्डर और अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन मनोहारी रहेगा। इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी, लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें। इनकी मिली भगत नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वालों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने का उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें। उस पर अमल भी करें। यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)