झारखंड सरकार के कल पूरे होंगे दो साल, 15 हजार करोड़ की योजनाओं का होगा उद्घाटन और शिलान्यास

झारखंड देश
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार के कल दो साल पूरे हो रहे हैं। मौके पर झारखंड की जनता को एक साथ कई तोहफे मिलने जा रहे हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इनमें 12550 करोड़ से अधिक की नयी योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया जायेगा। वहीं, 3000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन भी होगा। कार्यक्रम 12 बजे से दो बजे तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्य के राज्यपाल समेत सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहेंगे।