जमशेदपुर। टाटा स्टील केनेल टीम ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में आयोजित वार्षिक डॉग चैंपियनशिप और भुवनेश्वर में 61वीं और 62वीं ऑल ब्रीड्स डॉग्स चैंपियनशिप के दौरान अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ख्याति अर्जित की।
नॉर्थ कलकत्ता केनेल क्लब ने 1-2 दिसंबर को पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ एनिमल एंड फिशरी साइंस, कोलकाता
के परिसर में वार्षिक डॉग शो चैंपियनशिप का आयोजन किया। 9 से 11 दिसंबर के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा केनेल क्लब द्वारा 61वीं और 62वीं ऑल ब्रीड्स डॉग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
दोनों चैंपियनशिप में टीएसएल केनेल के श्वानों ने ‘आज्ञाकारिता’ श्रेणी में भाग लिया, जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कोलकाता शो में टाटा स्टील केनेल के आठ श्वानों ने भाग लिया। इनमें से तीन ने द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीता। 4 ने सी6 वर्ग में क्वालीफाई किया। किसी भी प्रतियोगिता में पहली बार घरेलू नस्ल के पांच श्वानों ने भाग लिया हैं, जिनमें से एक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीन सी-6 श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और एक को सांत्वना पुरस्कार मिला।
शो में भाग लेने वाले सभी श्वानों का प्रदर्शन
SN | Name of Handler | P. No | Dog | Result |
1 | D R Bandra | 160852 | CJ | 2nd position |
2 | Swami Prasad | 129533 | MOLLY | 2nd Position |
3 | Sameer Tiriya | 160880 | MONA | 3rd Position |
4 | Laxman Bodra | 160905 | JOSH | Qualified C6-class |
5 | Chandan Kumar | 160857 | MILO | Qualified C6-class |
6 | GanagaramHebram | 160861 | TOM | Qualified C6-class |
7 | B K Singh | 146932 | NANCY | Qualified C6-class |
8 | K K Singh | 146189 | RIYA | Consolation prize |
इसके अलावा, टीएसएल केनेल के कुल आठ श्वानों ने भुवनेश्वर शो में भाग लिया, जिनमें से दो श्वानों ने सी-6 श्रेणी में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीते। सी-5 और सी-4 श्रेणियों में एक-एक श्वान ने द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जीते।
शो में भाग लेने वाले सभी श्वानों का प्रदर्शन
SN | Name of Handler | P.No | Dog | Result |
1 | Laxman Bodra | 160905 | JOSH | 1st Position |
2 | K K Singh | 146189 | RIYA | 2nd Position |
3 | D R Bandra | 160852 | CJ | 4th Position |
4 | Chandan Kumar | 160857 | MILO | 4th Position |
C-5 Cateogry: | ||||
1 | Anant Kumar | 160863 | STEEL | 2nd Position |
C-4 Cateogry: | ||||
1 | Anant Kumar | 160863 | STEEL | 3rd Position |
विशेष रूप से रिया और स्टीलइन-हाउस नस्ल के श्वान हैं और उन्होंने क्रमशःदूसरी और पहली बार भाग लिया है।