राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया की वार्षिक आम सभा शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया की वार्षिक आम सभा रांची में 15 दिसंबर से रांची में शुरू हुई। यह 17 दिसंबर तक चलेगी। ये राउंड टेबल इंडिया की 61वीं और लेडीज सर्कल इंडिया की 54वीं एजीएम है। मौके पर देश-विदेश के 400 से भी अधिक मेंबर भाग ले रहे हैं।। विदेश से 14 देशों से 21 लोग रांची आए हैं। यह कार्यक्रम रांची के तीनों टेबल और तीनो सर्कल मिलकर कर रहे हैं।

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर राउंड टेबल ने दो फ्रीडम ड्राइव कार चलाए। यह 11 सितंबर को जमशेदपुर से शुरू हुई। यह 21 राज्‍यों के 136 शहरों से गुजरते हुए 21 हजार किलोमीटर का सफर तय करते हुए रांची नेशनल एजीएम में 16 दिसंबर को पहुंची।

इस सफर के दौरान ये गाड़ियां जिस भी शहर से गुजरी, जगह-जगह मौजूद टेब्‍लिंग सेंटर में सामाजिक कार्य भी कि‍या गया। ये दोनो गाड़ियों को सिट्रन कंपनी ने दिया। इसको मेंबर ने चलाया और एक शहर से दूसरे शहर के टेब्लर को सौंपा।

राउंड टेबल इंडिया एक नन पोलिटिकल संस्था है, जिसमें 18 से 40 साल के युवा मेंबर होते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य फ्रीडम थ्रू एजुकेशन है। इसमें अंडरप्रिवीलेज बच्चों के लिए स्कूल बनाया जाता है। प्रोजेक्ट हि‍ल के तहत हॉस्पिटल को आधारभूत संरचना दि‍या जाता है। अन्य सभी सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। राउंड टेबल ने पिछले 15 सालों से हर रोज एक क्लास रूम बनाया है।

रांची में हो रहे नेशनल एजीएम में राउंड टेबल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष लखोटिया, लेडीज सर्कल की राष्ट्रीय अध्यक्ष आंचल कुलहर और सभी विशिष्‍ट लोग आए हुए हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रांची राउंड टेबल के अनिरुद्ध बुधिया और रांची लेडीज सर्कल की पायल बुधिया हैं।