रांची। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस में 3 फरवरी, 2022 से 9 फरवरी, 2022 तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।