Jharkhand Weather News

jharkhand : न्‍यूनतम तापमान 3 डिग्री से अधिक गिरा, इन जिलों के लोग रहें सचेत

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के न्‍यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा गई है। राज्‍य के पूर्वी भाग में स्थित जिलों के लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 16 दिसंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य के पूर्वी भाग में 17 और 18 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध देखा जा सकता है। इसका प्रभाव गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और आसपास के इलाके में देखने को मिलेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रांची के न्‍यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जमशेदपुर के न्‍यूनतम तापमान में 3.5 और डालटनगंज के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण जमशेदपुर और डालटनगंज का तापमान सामान्‍य से नीचे आ गया है।

तापमान में गिरावट आने से लोगों की सेहत प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उन्‍हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। वे गर्म पानी पीएं। परहेज करें। सर्दी से बचने का उपाय करें। खुद को गर्म कपड़ों से ढंके रहें। छोटे बच्‍चे और बूढों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।