डिजाइन पाठशाला और पॉलीडेस्क इंडिया के बीच करार, ये है उद्देश्‍य

झारखंड
Spread the love

रांची। डिजाइन पाठशाला और पॉलीडेस्क इंडिया के बीच करार किया गया। डिजीन पाठशाला डिजाइन के इच्छुक लोगों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करता है। लोगों के डिजाइन दृष्टिकोण में बदलाव लाने की ओर प्रयासरत है।

इस करार का उद्देश्य डिजाइन सोच को युवा वर्ग में प्रसारित करना और इसकी मदद से  जटिलता में सादगी और असली दुनिया की समस्याओं के लिए नवीन, सुसंगत और व्यवहार्थ समाधान तैयार करना है।

पॉलीडेस्क इंडिया के संस्थापक संजीव कुमार ठाकुर और डिजीन पाठशाला के संचालक आर अजय ने संयुक्त रूप से करार पर हस्ताक्षर किये। आर अजय ने बताया कि झारखंड के बच्चों में क्रिएटिव प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें सही मार्गदर्शन देकर सही प्लेटफार्म पर भेजने की जरूरत है।

डिजाइन पाठशाला और पॉलीडेस्क इंडिया झारखंड के क्लास 6 से 12वीं के छात्र छात्राओं को डिजाइन थिंकिंग, डिजाइन प्रोसेस, आर्ट क्रॉफ्ट ट्रेनिंग, समर कैंप और डिजाइन ओलंपियाड के माध्यम से उनके प्रतिभा को निखारेगी। माइंड क्रिएटिव होगा तो ये हर क्षेत्र में अवल रहेंगे।

इंजीनियरिंग, मेडिकल, फाइनेंस, बैंकिंग, राजनीति, स्पेस साइंस या शोध का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्र में क्रिएटिव माइंड उन्हें सबसे आगे रखेगा।