jharkhand

रांची के इन 26 स्‍थलों में की गई मजिस्‍ट्रेट की तैनाती, इन मामलों में करेंगे कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के 26 स्‍थलों में मजिस्‍ट्रेट की तैनाती 5 जनवरी तक की गई है। उन्‍हें गतिशील रहकर सघन गश्ती का आदेश भी दिया गया है। वाहनों की जांच कर नियम के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डीसी ने आदेश जारी किया

वर्ष 2022 के अंतिम दिन और नव वर्ष 2023 के अवसर पर विभिन्न डैमों, नदी, जलाशयों एवं पर्यटक स्थलों पर पिकनिक मनाने के लिए अत्यधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। लोक परिशांति, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारणा के लिए रांची उपायुक्त द्वारा आदेश जारी किया गया है। किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो एवं विधि व्यवस्था, लोक परिशांति बनी रहे, इसके मद्देनजर मजिस्‍ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इस संदर्भ में रांची वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी ओदश में रांची के विभिन्न 68 स्थानों में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

5 जनवरी तक प्रतिनियुक्ति

जिले के विभिन्न 26 स्थलों पर मजिस्‍ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पदाधिकारी 31 दिसंबर, 2022 के पूर्वाह्न 7 बजे से 5 जनवरी, 2023 तक प्रतिनिुक्त किये गये हैं। सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय पहुंचकर सक्रिय एवं गतिशील रहकर सघन गश्ती का आदेश दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाये और विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनी रहे।

कोविड निर्देश का पालन

सभी संबंधित पदाधिकारियों को कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए दिशा-निर्देशों का पालन एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। नशे की हालत में दो पहिया/चार पहिया एवं अन्य वाहनों को चलाने वाले व्यक्तियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है।

इन पर विशेष निगरानी

रेस ड्राइविंग करने वाले व्यक्तियों, महिलाओं/युवतियों से छेड़-छाड़ करने वाले तत्वों पर दंडाधिकारियों द्वारा विशेष निगरानी रखी जायेगी। ऐसी हरकत करते पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

नाव में लाइफ जैकेट पहने

नदी, जलाशयों, डैम, फॉल विभिन्न प्रकार के वाटर बॉडी में बोटिंग करने वाले नावों में लाईफ जैकेट पहनने का सख्ती से अनुपालन और वाटर फॉल में जहां से पानी गिरता है, उसके आस-पास लोग न जाये इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया है।  

गोताखोर की व्‍यवस्‍था

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू को दशम फॉल में और सदर अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस उपाधीक्षकों को पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय गोताखोरों की व्यवस्था, विभिन्न नदियों जलाशयों, डैमों, तालाबों एवं विभिन्न प्रकार के वाटर बॉडी एवं खतरनाक स्थलों को चिन्हित कर निषेध संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करने और मारक एवं सेनिटाइजर की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है।

बीडीओ को ये निर्देश

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं शहरी क्षेत्रों में संबंधित अंचल अधिकारी,  थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों के वरीय प्रभार में रहते हुए पिकनिक स्थलों पर सुरक्षा एवं ऐहतियाती व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को प्रत्येक 2 घंटे पर अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू, सदर, पुलिस उपाधीक्षक, नगर नियंत्रण कक्ष, रांची को खैरियत रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

जाम की स्थिति नहीं हो

यातायात व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, यातायात, रांची यातायात व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे। पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति ससमय करते हुए सुगम यातायात सधारित करेंगे ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो।

अग्निशमन की व्यवस्था

अनगडा थाना, ओरमाझी थाना, दशमफॉल थाना, पिठौरिया थाना, रातु थाना, नगर नियंत्रण कक्ष, धुर्वा थाना, फिरायालाल चौक, सिकिदिरी थानाा में अग्निशमन व्यवस्था की गयी। 31 दिसंबर के पूर्वाह्न 7 बजे से 5 जनवरी, 2023 तक वाहन की व्यवस्था का आदेश दिया गया है।

मेडिकल दल की तैनाती

सिविल सर्जन रांची को 4 एम्बुलेन्स, पर्याप्त चिकित्सकों एवं मेडिकल दल के साथ आवश्यक उपकरण और जीवन रक्षक दवाओं सहित जिला नियंत्रण कक्ष में 5 जनवरी तक प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

सुरक्षा व्‍यवस्‍था के प्रभार में

अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू और पुलिस अधीक्षक, नगर, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में रहेंगे।

इन स्थानों पर प्रतिनियुक्ति

1. रॉक गार्डन, कांके डैम, रांची।

2. कांके डैम।

3. सिदो-कान्हू पार्क, मोरहाबादी।

4. मछली घर (राजभवन के पास)।

5. नक्षत्र वन (राजभवन के पास)।

6. हटिया डैम।

7. हुंडरु फॉल।

8. दशम फॉल।

9. दिउड़ी मंदिर/तालाब।

10. सूर्य मंदिर बुंडू।

11. जोन्हा फॉल (अनगड़ा)।

12. गेतलसूद डैम (अनगडा)।

13. सीता फॉल (अनगड़ा)।

14. गौतम धारा (अनगडा)।

15. रुक्का डैम।

16. ऑक्सीजन पार्क, मोरहाबादी, रांची।

17. बिरसा मुंडा पार्क (ओल्ड जेल कैंपस)।

18. स्वर्ण रेखा।

19. मगरमच्छ प्रजनन केन्द्र, मुटा।

20. जैविक उद्यान, ओरमांझी।

21. फन कैशल पार्क, रातू।

22. डोरंडा स्थित श्रीकृष्णा पार्क।

23. पहाड़ी मंदिर (ऊपरी/निचली भाग हेतु)।

24. टैगोर हिल।

25. धुर्वा डैम।

26. पिठोरिया घाटी।