बैंक कर्मियों ने मनाया मांग दिवस, इन मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

झारखंड
Spread the love

रांची। बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर 22 सितंबर, 2022 को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया। मांगों को लेकर बैंक में कार्यरत कर्मचारियों ने badge wearing कर कार्य किया। शाम 5.15 बजे यूको बैंक रांची की मुख्य शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया।

ये है मुख्‍य मांगें

1) पर्याप्त संख्‍या में अवार्ड स्टाफ की बहाली की जाए

2)  अस्थाई एवं ठेका पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा स्थाई हो

3) स्थाई कार्यों को आउटसोर्सिंग से कराना बंद कि‍या जाए

4) आउटसोर्सिंग के लिए अनुषंगी ईकाइयां की स्थापना बंद की जाए