weather alert

Jharkhand : इन जिलों के लोग रहें सावधान, कुछ घंटों में बारिश के साथ होगा वज्रपात

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। लोग सावधान रहें। झारखंड के कई जिलों में एक से दो घंटे के बीच बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर रांची स्थित मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है।

केंद्र के मुताबिक इन जिलों में मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसका असर चतरा, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा जिले में पड़ने की आशंका है।

मौसम केंद्र ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। अपील की है कि वे सुरक्षित स्‍थानों में शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।