कंचन कुमारी को रांची जिला अंतर विद्यालय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। कंचन कुमारी को रांची जिला अंतर विद्यालय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला। वह प्रमथनाथ मध्य विद्यालय की छात्रा है। स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कंचन कुमारी को स्कूल के सचिव इंद्रजीत चटर्जी, प्रिंसिपल कियाचंद्रा ने मेडल, सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

बता दें कि पिछले 11 दिसंबर को 1st रांची डिस्ट्रिक्ट अन्तर स्कूल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन यूनी हाइट टावर, कांटाटोली में हुआ था। इसमें एंगेल्स वर्ल्ड स्कूल, टेंडर हरत स्कूल, मनन विद्या, केंद्र विद्यालय, आर्मी स्कूल, ब्रिड्जफोर्ड स्कूल, गुडविल पब्लिक स्कूल पिठोरिया, प्रभापुंज पब्लिक स्कूल चान्हो, डीएवी अनिल पब्लिक स्कूल चान्हो सहित विभिन्न स्कूलों के 150+ किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

किकबॉक्सिंग कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी ने बताया कि इसमें प्रमथनाथ मध्य विद्यालय, हिनू कीकंचन कुमारी ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके मद्देनजर स्कूल की तरफ से उसे सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं श्रीमती रूमा सेन गुप्ता, श्रीमती बोरनाली रॉय, श्रीमती श्यामली इंद्रा, श्रीमती मौसमी सेन, श्रीमती ममता शर्मा, मिस प्रतिमा कुमारी, मिस वंदना चौधरी, मिस रत्ना चौधरी, श्रीमती नीता डे, श्रीमती सुचित्रा कर्मकार, सौरव कुमार दुबे, सौरव कुमार शील शामिल थे।