द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा ने दिव्‍यांग को ट्राईसाईकिल देकर की मदद

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। एनडीए प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जीतने पर भाजपा ने सदर प्रखंड अंतर्गत बाघा ग्राम पंचायत में दिव्‍यांग वृद्ध बसंत महली को ट्राइसाइकिल देकर खुशी जताई। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अजातशत्रु ने उन्‍हें ट्राइसाइकिल सौंपा।

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि आजाद भारत में पहली बार कोई आदिवासी समाज से एक महिला को राष्ट्रपति बनेगी। जनजाति समाज का पिछले 70 वर्ष में केवल वोट बैंक के लिए उपयोग किया जाता था। उनकी आर्थिक, सामाजिक उन्नति, सम्मान एवं उनकी मौलिक सुविधाओं को जरूरी नहीं समझा गया। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में जनजाति समाज का उत्थान एवं उनकी मौलिक जरूरतों की पूर्ति हो रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण जनजाति समाज की महिला का राष्ट्रपति के रूप में चयन है।

मौके पर पार्टी के मीडिया प्रभारी पशुपति नाथ पारस, प्रखंड अध्यक्ष सूरज दसौंधी, सजल कुमार, विवेक चौहान, बाल्मीकि कुमार, आदर्श चौहान, सुनील महली, हीरा, राजिंद्र महली, वीरेन्द्र, साणु, धनेश उरांव, बसंती देवी, समुन्द्री देवी, रूपन देवी, बिगनी देवी, बाबी देवी, बसंत महली, धनंजय चौहान, जगमोहन साह, प्रकाश कुमार, गंगा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।