जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटकर इंदरजीत सिंह ने मनाया जन्मदिन

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। कांग्रेस युवा नेता, समाजसेवी और एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने जरूरतमंदों को भोजन कराकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्‍होंने करीब 400 लोगों को भोजन कराया। इंदरजीत हर साल अपना जन्मदिन जरूरतमंदों के बीच ही मनाते हैं।

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल रिम्स परिसर में रोटी बैंक रांची द्वारा 365 दिन लोगों को नि:शुल्क रात्रि भोजन कराया जाता है। विजय पाठक इसे चलाते हैं। इंदरजीत सिंह ने कहा कि यह नेक कार्य है। कोई भी व्यक्ति इस नेक कार्य सहयोग कर सकता है।

इंदरजीत सिंह ने कहा जरूरतमंदों की सेवा करना उन्हें अच्छा लगता है। हर समय समाज की सेवा में लगे रहते हैं। इस पुण्य के कार्यक्रम में नंदकिशोर सिंह चंदेल, आरुषि वंदना, संतोष यादव, रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, अजित सिंह, पीयूष, आयुष, सुशील आदि लोग उपस्थित थे।