राजद प्रदेश अध्‍यक्ष की घोषणा से शिक्षकों में जगी उम्‍मीद, जताया आभार

झारखंड
Spread the love

पलामू। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजाप्टा) के हुसैनाबाद के सदस्‍यों ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव से मुलाकात की। इसका नेतृत्‍व प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी और सचिव निर्मल कुमार ने किया। उनका आभार जताया। उन्हें बुके और फूल माला देकर सम्मानित भी किया।

सदस्‍यों ने बताया कि बीते 11 दिसंबर, 2022 को राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के साथ राजद कोटा के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राजद के प्रदेश महासचिव संजय यादव, पूर्व विधायक सुरेश पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की थी। अजाप्टा की चार सूत्री मांगों के संबंध में चर्चा की थी। उनके द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिला था।

मौके पर दूरभाष पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे से भी बात हुई। स्पष्ट शब्दों में उनसे भी कहा कि शिक्षकों की मांगों पर सरकार गंभीर है। एमएसीपी और अपग्रेडेड वेतनमान देगी। समन्वय समिति की बैठक में भी मांगों को प्रमुखता से रखेंगे। उनकी घोषणा से शिक्षकों की उम्मीदें बलवती हो गयी है।

मुलाकात करनेवालों में अजाप्टा हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, शकील अहमद, जितेंद्र राम, घुरेंद्र पटेल, कन्हैया प्रसाद, अवधेश पासवान, रामलाल राम सहित दर्जनों शिक्षक शामिल थे।