झारखंड में भी दिल्‍ली की तरह ‘श्रद्धा हत्‍याकांड’, सामने आया ये वीडियो, देखें

झारखंड अपराध मुख्य समाचार
Spread the love

साहिबगंज (झारखंड)। दिल्‍ली का ‘श्रद्धा हत्‍याकांड’ की चर्चा पूरे देश में है। यहां एक प्रेमी आफताब ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्‍या कर दी थी। उसने श्रद्धा की पहले गला घोंटकर हत्‍या की। इसके बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर जंगल में फेंका। इस मामले की जांच चल रही है।

इस बीच झारखंड के साहिबगंज में दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड जैसी ही एक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां पति दिलदार अंसारी ने पत्नी की हत्या कर दी। उसकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी दिलदार अंसारी को हिरासत में लेकर पुलिस कड़ाई से कर रही पूछताछ कर रही है।। सीआईडी रांची की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है। छानबीन कर रही है।

मृतका रबिता पहाड़िन आदिम जनजाति पहाड़िया समाज की थी। दिलदार की वह दूसरी पत्नी थी। शव के टुकड़े के कई अंग अलग-अलग स्‍थानों से बरामद किये गये हैं।

खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।