दीदी फाउंडेशन संस्कारशाला में मनाया गया क्रिसमस

बिहार देश
Spread the love

पटना। सामाजिक संस्था दीदी जी फाउंडेशन ने क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदी फाउंडेशन संस्कारशाला में आहूत कार्यक्रम में केक काटा इस अवसर पर संस्काशाला के बच्चों ने डांस पर आधारित कार्यक्रम पेश किया।

मौके पर डॉ नम्रता ने कहा कि क्रिसमस प्रतिवर्ष 25 दिसंम्बर को यीशु के जन्म की शुभ तिथि पर मनाया जाता है। यीशु ऊंच-नीच एवं भेदभाव को नहीं मानते थे। वे अपने उपदेशों में सेवा एवं परोपकार की बात कहते थे। इस त्योहार को सभी लोग बडे़ उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाते हैं।

डॉ नम्रता ने कहा कि क्रिसमस पूरे विश्व में मानाया जाता है। यह पर्व हम में पवित्रता एवं खुशहाली का संदेश लाता है। साथ ही यीशु के बताये हुए मार्गों व उच्च आदर्शां पर चलने के लिए प्रेरित करता है। हम सभी को त्योहार एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी-खुशी मनाना चाहिए।

इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह, रंजीत ठाकुर, करण रूद्र, आसी, रश्मि कुमारी, प्रियंका कुमारी, रितिका कुमारी, दीपक कुमार, राजनंदिनी, रिया कुमारी, लवली कुमारी, प्रिंस कुमार, रितिक राज, अंजली कुमारी, रानी कुमारी, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, राजा कुमार, समीर कुमार, काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, सरस्वती कुमारी, आशी कुमारी, साक्षी कुमारी, अंजना कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे।