अनाथ आश्रम के नाम पर चंदा मांगने पहुंचे दो लोग, रसीद दिखाते पहुंच गये थाने

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अनाथ आश्रम के नाम पर चंदा मांगने दो लोग अंचल अधिकारी के पास पहुंचे। रसीद दिखाते ही उन्‍हें थाने के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह घटना 10 नवंबर की सुबह लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में घटी।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9 बजे दो व्यक्ति कुडू के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के पास पहुंचे। उन्‍होंने उनसे भुवनेश्‍वर स्थित अनाथ आश्रम के नाम पर चंदा मांगा। एक व्‍यक्ति ने खाकी ड्रेस पहन रखी थी।

चंदा देने वालों ने कहा कि आश्रम के लिए लातेहार के बीडीओ ने 500 रुपये का दान दिया है। इसकी रसीद भी उन लोगों ने अंचल अधिकारी को दिखाई। उसकी बात पर अंचल अधिकारी को शक हुआ।

इसके बाद अंचल अधिकारी ने लातेहार बीडीओ मेघनाथ उरांव से फोन पर बात की। चंदा देने के बारे में उनसे जानकारी मांग। उनके द्वारा बताया गया कि उन्‍होंने इस तरह का कोई चंदा नहीं दिया है।

इससे संदेह और गहरा हुआ। फिर अंचल अधिकारी ने दोनों संदिग्धों को स्थानीय थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है l

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।