वार्ड -10 के पार्षद अर्जुन यादव ने बजरंग नगर में किया आरसीसी नाली का शिलान्यास, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। किसी ने खूब कहा है परिवर्तन का एक ही उद्देश्य होता है बेहतर को पाना। अगर आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं और कुछ बेहतरीन करना चाहते हैं, तो आपको खुद को बदलना होगा। उस लक्ष्य को पाने के लिए उसी के अनुरूप मेहनत करनी होगी। यह बात वार्ड-10 के पार्षद अर्जुन यादव पर बिल्कुल सटीक बैठती है।

अर्जुन यादव ने अपने वार्ड में विकास की ऐसी लकीर खींची है कि लोग गर्व करते हुए कहते हैं कि वार्ड पार्षद हो, तो अर्जुन यादव जैसा।

जी हां! उस अर्जुन को सिर्फ और सिर्फ मछली की आंखें दिख रही थीं। इस अर्जुन को भी विकास के अलावे कुछ नहीं दिखता। तभी तो लोग कहते हैं विकास देखना है, तो वार्ड -10 आइए।

शुक्रवार 22 जुलाई को वार्ड नंबर-10 के पार्षद अर्जुन यादव ने कोकर स्थित बजरंग नगर में आरसीसी नाली का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से ही अपने वार्ड में विकास करने की मुझे शक्ति मिलती है।

उन्होंने कहा कि उनके पास जो लोग भी समस्या लेकर आते हैं, उसे अपनी समस्या मानते हुए समाधान का हर संभव प्रयास करता हूं।

शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर विजय टोप्पो, मनोज सिन्हा, जीतू यादव, अनिल सिंह, मंटू तिवारी और मोहल्ले के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।