स्‍कूलों में खेलो झारखंड की तारीख बदली, अब इस दिन होगा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्‍त स्‍कूलों में खेलो झारखंड का आयोजन किया जाना है। इसके आयोजन की तारीख में संशोधन किया गया है। इसकी जानकारी रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक रांची 1 और 2 को दी गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी सरकार ओर सरकारी सहायता प्राप्‍त विद्यालयों में खेलो झारखंड 2022-2023 का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सभी प्रखंडों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि 7 नवंबर को हुई वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग में विभिन्‍न स्‍तर पर आयोजित होने वाली खेलकूद की तिथि‍यों में संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। उक्‍त आलोक में प्रतियोगिता की तारीख में संशोधन किया गया है।

रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि आदेश के आलोक में विद्यालय एवं प्रखंड स्‍तर पर खेलो झारखंड का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है।

आदेश में यह भी कहा गया है कि इस काम में अपने क्षेत्र के अधीन शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को संलग्‍न करेंगे। प्रखंड स्‍तर से विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम का अनुश्रवण के लिए संकुल साधन सेवी और प्रखंड साधन सेवी का प्रतियोगिता भी करेंगे।

रांची जिले में प्रतियोगिता की नई तारीख

स्‍तर                                               तारीख

विद्यालय                                          14 और 16 नवंबर

प्रखंड                                              18 और 19 नवंबर

जिला स्‍तर                                        25 और 26 नवंबर

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।