मतदाता जागरुकता अभियान के तहत निकाली साईकिल रैली

झारखंड
Spread the love

कुतुबुद्दीन

बारियातु (लातेहार)। उपायुक्त भोर सिंह के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक पदाधिकारी दीपाली भगत ने बुधवार को मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। अभियान के तहत प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से छात्र-छात्राओं ने साईकिल रैली निकाली।

रैली मध्य विधालय, टीओपी कार्यालय, फुलसु मोड़ एनएच 22 होते हुए राम मंदिर, बाजार टांड, बस स्टैंड, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक तक पहुंची। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने बैनर पोस्टर लगाकर मतदाताओं को जागरूक कि‍या।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक पदाधिकारी भगत ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। 1 जनवरी, 2023 को जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 भरें। मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य शामिल करा लें।

भगत ने बताया कि निराकरण के लिए 8 दिसंबर तक सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। वहां पहुंच कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने या या हटाने का कार्य कर सकते हैं।

जागरुकता रैली में मुख्य रूप से प्रकाश कुमार, शशि शेखर रंजन, शशि कुजुर, एलिजा बेध मिंज सहित कई प्रखंड कर्मी व शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।