नहाने गये दो बच्‍चों की डैम में डूबने से मौत, निकाला गया शव

झारखंड
Spread the love

  • परिजनों का बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरिडीह)। डैम नहाने गये दो बच्‍चों की डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्‍कत के बाद स्‍थानीय लोगों ने दोनों का शव निकाला। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमुआ थाना की हरला पंचायत के शिवसिंहडीह गांव स्थित ओराडी डैम में नहाने के दौरान दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह दोनों बच्चे अपनी साइकिल से डैम में नहाने गये थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से उनकी मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान जमुआ चौक निवासी सुभाष अग्रवाल के पुत्र जय कुमार और नकुल साव के पुत्र नवनीत कुमार के रूप में हुई है। डैम से शव निकलते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। शव निकलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल लाये गई। फिर उसे लेकर थाने चली गई।

बच्‍चों के डूबने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और जमुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। डैम किनारे दोनों की साइकिल और कपड़े पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को डैम से निकला। इस बीच दोनों बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।