हरमू मैदान में 15 जनवरी से बहेगी श्री राम कथा की गंगा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • 28 साल बाद पुनः बड़े रूप में हो रहा श्री राम कथा : संजय सेठ

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हरमू मैदान में 15 से 21 जनवरी, 2023 तक श्री राम कथा का आयोजन श्री राम कथा सेवा समिति के सानिध्य में होगा। कथा वाचक राजन जी महाराज होंगे। यह जानकारी हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के सभागार में रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस को दी।

सेठ ने बताया कि कथा वाचक राजन जी महाराज 7 दिनों तक धर्म प्रेमियों को श्री राम कथा सुनाएंगे। रांची के सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग कथा में लिया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन भी जल्द किया जाएगा।

सेठ ने बताया कि कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 तक होगा। आयोजन के लिए 50 हजार वर्ग फीट का वाटरप्रूफ विशाल पंडाल बनाया जाएगा। इसमें 5000 से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। पंडाल के अंदर जमीन पर गद्दे-चादर की उपलब्धता होगी। बुजुर्गों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था रखी गई है।

महिला और पुरुष की बैठने की अलग-अलग व्यवस्था होगी। पंडाल के अंदर लाइट की सुविधा के संग बड़े एलईडी की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्रोताओं की सुविधा का पूर्ण ख्याल रखा जाएगा। पंडाल के बाहर पीने के पानी, चरण पादुका रखने, शौचालय की व्यवस्था होगी। प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी होंगे। रांची के आसपास के जिलों से आने वाले भक्तों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी ।

मौके पर मनीष साहू, प्रकाश धेलिया, श्रवण अग्रवाल, प्रेमचंद श्रीवास्तव, बसंत गौतम, मुकेश काबरा, प्रमोद सारस्वत, सज्जन पाड़िया, सुरेश चंद अग्रवाल, संजय सर्राफ, उमेश कंदर, शशांक भारद्वाज, नेमीचंद अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने में नेमी चंद्र अग्रवाल, किशोर मंत्री, शैलेश अग्रवाल, रोहित पोद्दार, प्रवीण मोदी, मुकेश अग्रवाल, गुड्डू गोयनका, लड्डू अग्रवाल, कमल सिंघानिया, प्रवीण छाबड़ा, विनय अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए हैं।