डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करने मैनपुरी जा रहीं सपा MLA पूजा पाल की पलटी गाड़ी, फिर…

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। रविवार को एक्सप्रेसवे पर समाजवादी पार्टी से विधायक पूजा पाल की गाड़ी पलटने से हादसा हो गया है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर विधायक की गाड़ी के साथ हादसा हुआ। कौशांबी जिले की चायल सीट से MLA पूजा मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार करने जा रही थीं, तब कन्नौज के तिर्वा थाना इलाके में हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार विधायक की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सपा विधायिका सहित 3 लोग घायल हुए हैं। कौशांबी के चायल विधानसभा से विधायक पूजा पाल मैनपुरी चुनाव में प्रचार के लिए जा रही थीं।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस की घटना है।