संत शिरोमणि लंगटा बाबा समाधि पर्व 5 जनवरी से

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • तैयारी को लेकर सेवादारों ने की बैठक

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरिडीह)। कालजयी संत और कौमी एकता के प्रतीक संत शिरोमणि लंगटा बाबा समाधि पर्व 5 जनवरी से शुरू होगा। इसके सफल आयोजन को लेकर बाबा के सेवादारों ने रविवार को समाधि परिसर में बैठक की। कई निर्णय लिये।

चार दिवसीय समाधि पर्व का आगाज 5 जनवरी, 2023 को महाआरती के साथ होगा। चादरपोशी और भंडारा का आयोजन 6 जनवरी को किया जाएगा। खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण 7 जनवरी को होगा। साधु-संतों के बीच चादर का वितरण 8 जनवरी को कर पर्व का समापन किया जाएगा।

बैठक में समाधि स्थल की भव्य साज सज्जा कराने का निर्णय लिया गया। समाधि पर्व में उमड़ने वाले भक्तों के सैलाब को व्यवस्थित करने और चादरपोशी से लेकर भंडारा ग्रहण करने में भक्तों को परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान सेवादार रखेंगे।

बैठक में धीरेंद्र कुमार सिंह, संजय मोदी, अनुप कुमार, रजनी सिन्हा, स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साव, बाबा के पुजारी सुखदेव राम, निशांत छाबरा, मीनू छाबड़ा, दीपक कुमार, रवि सिन्हा, स्वर्णिम इंद्रगुरु, रौशन छाबड़ा, नमन बर्णवाल, आशा देवी, राजेश छाबड़ा, दीपिका कुमारी, अशोक सिंह, सुंदर राम, दयानंद प्रसाद मौजूद थे।

इसके अलावा अशोक छाबड़ा, लंगड़िया बाबा, नन्दकिशोर शर्मा, शिवानन्द प्रसाद, सत्यनारायण साहू, विपिन कुमार, नीतेश सिन्हा, रंजीत कुमार साहू, नरेश वर्णवाल, राजेंद्र सिंह छाबड़ा, गणेश प्रसाद, रामचंद्र राम, ओशो अंशुमान, संजीव कुमार सिन्हा समेत सैकड़ो सेवादार और बाबा के भक्त उपस्थित थे।