बीडीओ की मनमानी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में धरना पर बैठी उप प्रमुख

झारखंड
Spread the love

कुतुबुद्दीन

बारियातू (लातेहार)। बीडीओ की मनमानी को लेकर प्रखंड उप प्रमुख निशा शाहदेव ने प्रखंड सह अंचल कर्यालय के मुख्य द्वार के समीप 7 नवंबर को धरना दि‍या। दोपहर 12 बजे लातेहार एसडीएम शेखर कुमार से ऑनलाइन वार्ता के बाद धरना समाप्त किया।

उप प्रमुख ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दीपाली भगत मनमानी कर कोई भी योजना का बिना जानकारी स्वीकृति कर देती है। किसी भी जन प्रतिनिधि को मान सम्मान नहीं देती है। यहां तक कि‍ फोन भी उठाती है। फुलसु पंचायत मतकोमा ग्राम निवासी मजदूर फुलमनी देवी बीते 10 वर्षों से प्लास्टि‍क का कुंभा बनाकर रह रही है। उसके लिए तीन माह पूर्व बीडीओ से उसे पीएम आवास देने की मांग की थी।

उप प्रमुख ने बताया कि इस दौरान लगातार हुई वर्षा के कारण पीड़ि‍त के चार वर्षीय पुत्र की ठंड से मौत हो गई। आज तक पीड़ि‍त के नाम ना तो पीएम आवास बना और ना सूची में नाम आया है। 15वीं वि‍त्त मद का पैसा बिचोलियों की मिली भगत से बंदरबांट किया जा रहा है।

एसडीएम ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय आकर वार्ता करने की बात कही है। इसके बात पर उन्‍होंने धरना समाप्त कर दिया। इधर मुख्य द्वार पर धरना के कारण प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मी इधर उधर भटके दिखे। धरना में बारियातू पसंस सोनिया देवी, बालुभांग पसंस राजेश राम, पीड़ि‍त महिला फुलमनी देवी सहि‍त पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।