बाल दिवस पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने आयोजित की प्रतियोगिता

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने कोकर स्थित राम लखन सिंह यादव मि‍डिल स्कूल के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ चाचा नेहरू की चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

क्लब की ओर से पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजि‍त की गई। इसका विषय ‘करूणा के साथ नेतृत्व करें’ था। पूर्व अध्यक्ष दिवाकर राजगढ़ि‍या ने बच्चों को प्रतियोगिता के विषय की जानकारी दी। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को बाद में पुरस्कृत किया जाएगा।

विजेताओं के पोस्टर्स आगे भी भेजे जाएंगे। इनके पोस्टर का चयन होने पर उन्हें कोलकाता में पुरस्कृत किया जाएगा। विदेश में भी चयनित होने का अवसर मिल सकता है। आयोजकों ने उम्मीद जताई की बच्‍चों की मेहनत जरूर रंग लाएगी।

इस अवसर पर क्‍लब के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने क्लब के सदस्यों का आभार जताया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल एवं पूर्व अध्‍यक्ष दिवाकर राजगढ़ि‍या के साथ सचिव सुनील माथुर, पीआरओ जूथिका सान्याल, देवाशीष सान्याल भी उपस्थित थे।