लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने 30 लोगों की आंखों को दी नई रोशनी, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में 30 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हुआ।

लायंस के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल की देखरेख में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया।

कुछ लोग राहे से आए थे और कुछ लोग राजधानी रांची के ही थे। इनमें एक महिला को न आंख से दिखता दे रहा था और न कान से सुनाई पड़ता था। उसे कान की मशीन भी दी गई।

यहां बता दें कि मोतियाबिंद के इलाज के लिए ऑपरेशन ही एकमात्र विकल्प है। इस ऑपरेशन में डॉक्टर द्वारा अपारदर्शी लेंस को हटाकर मरीज़ की आंख में प्राकृतिक लेंस के स्थान पर नया कृत्रिम लेंस आरोपित किया जाता है।

कृत्रिम लेंसों को इंट्रा ऑक्युलर लेंस कहते हैं, उसे उसी स्थान पर लगा दिया जाता है, जहां आपका प्रकृतिक लेंस लगा होता है। मरीजों ने सफल ऑपरेशन के लिए लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के प्रति आभार जताया।