झारखंड के हज यात्रियों को ये सुविधाएं दे रही राज्‍य सरकार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के हज यात्रियों को राज्‍य सरकार कई सुविधाएं देगी। इस बाबत मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने अफसरों को निर्देश दिए हैं। इस मामले को लेकर अल्‍पसंख्‍यक मंत्री हफीजुल हसन ने सीएम से मुलाकात भी की थी।

रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम हेमंत सोरेन से अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री हफीजुल हसन ने मुलाकात की थी। इस दौरान उन्‍होंने राज्‍य के हज यात्रियों की सुविधा को लेकर बातचीत की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया हज यात्रियों का रांची से कोलकाता के लिए ट्रेन में अतरिक्त 2 कोच मुहैया कराया जाएगा। कोलकाता में झारखंड सरकार का दो काउंटर लगा रहेगा, जिसमें बस एवं अन्य की सुविधा होगी। इसके माध्‍यम से हज यात्रियों को एयरपोर्ट तक ले जाया जाएगा। इसका खर्च झारखंड सरकार देगी।