गुड न्यूजः झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने चार नये जजों को दिलाई शपथ

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। बड़ी खबर यह है कि झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन ने शुक्रवार को चार नये जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम हाईकोर्ट परिसर में हुआ। सभी नये जजों को अपर न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई है। इसके साथ ही झारखंड हाईकोर्ट में अब जजों की संख्या 19 हो गई है, जबकि यहां कुल स्वीकृत पद 25 हैं।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने झारखंड हाईकोर्ट के लिए पांच नामों की मंजूरी दे दी थी, लेकिन केंद्र सरकार ने चार नामों को ही स्वीकृति दी और उनके हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त किये जाने की अधिसूचना जारी की। शपथ लेनेवाले जजों में संजय प्रसाद, नवनीत कुमार, अम्बुज नाथ और गौतम कुमार चौधरी शामिल हैं।