Jharkhand Weather

JHARKHAND : सामान्‍य से 3 डिग्री नीचे आया न्‍यूनतम पारा, कल आपके जिले में इतना रहेगा तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 3 डिग्री नीचे आ गया है। यह 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में न्‍यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 नवंबर को दी है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश, कश्‍मीर में बर्फबारी होती है। उसका असर झारखंड में दिखाई देता है। दरअसल, उधर से आने वाली हवा अपने साथ ठंढ लेकर आती है। इससे झारखंड में सर्दी का प्रकोप देखने को मिलता है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 19 नवंबर तक राज्‍य में सुबह कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में मुख्‍य रूप से आसमान साफ हो जाएगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

इन जिलों में कल इतना तापमान

गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार में न्‍यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है।

इसी तरह पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज में तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

रांची का ये हाल

मौसम केंद्र के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में 19 नवंबर तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। बाद में आसमान साफ हो जाएगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

ये है न्‍यूनतम तापमान

शहर            तापमान       सामान्‍य से कम

रांची             13.4            0.3

जमशेदपुर    15.4            0.7

डालटेनगंज   11.4            3.3