Jharkhand Weather

Jharkhand : रखें ख्‍याल, सामान्‍य से 5 डिग्री नीचे आया तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

  • डालटेनगंज और सिमडेगा का न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

रांची। अपना ख्‍याल रखें। सतर्क रहें। सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्‍य के पश्चिमी भागों में शीत लहर की स्थिति देखी गई। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 20 नवंबर को दी।

मौसम केंद्र के मुताबिक रांची का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। जमशेदपुर में इसमें 1.8 और डालटनगंज में 5.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्‍य में 26 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। मुख्‍य रूप से आसमान साफ रहेगा। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

तापमान में हो रहे गिरावट के कारण लोगों की सेहत में भी दिक्‍कत आ रही है। लोगों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखने की जरूरत है। परहेज करें और उपाय करें। छोटे बच्‍चों का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है।

ये है न्‍यूनतम तापमान

शहर            तापमान       सामान्‍य से कम

रांची             10.4            2.4

जमशेदपुर    13.8            1.8

डालटेनगंज   8.5              5.3

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।