jharkhand

झारखंड कैबिनेट की बैठक 28 नवंबर को, होंगे कई महत्‍वपूर्ण निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 28 नवबंर को झारखंड मंत्रालय में होगी। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। सभी मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे। इसमें कई महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुता‍बिक कैबिनेट की बैठक रांची में सोमवार यानी 28 नवबंर, 2022 को होगी। यह बैठक अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

जानकारी हो कि सरकार कैबिनेट की बैठक में लगातार कई महत्‍वपूर्ण फैसले ले रही है। पिछले दिनों पुरानी पेंशन योजना लागू करने, 1932 खतियान के आधार पर स्‍थानीय नीति, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय ले चुकी है।