अंबुजा सीमेंट के म्यूजिकल टैलेंट हंट के विजेताओं की घोषणा

मुंबई देश बिज़नेस
Spread the love

मुंबई। अडाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने संगीत के माध्यम से भीतर छुपे कलाकार को तराशने के लिए एक टैलेंट हंट प्लेटफॉर्म ‘अंबुजा अभिमान के संगीत कलाकार’ लॉन्च किया है। कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी ने ठेकेदार बिरादरी और उनके परिवारों के लिए म्यूजिकल टैलेंट हंट के मजेदार अनुभव को जीवंत करने का प्रयास किया है।

यह टैलेंट हंट एक अनूठी अवधारणा है, जिसका उद्देश्य पूरे देश के हितधारकों को एक साथ लाना है। यह कार्यक्रम अगस्त 2022 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य ठेकेदारों के साथ कंपनी के जुड़ाव स्तर को सक्रिय रूप से बढ़ाना था। यह ऐसे लोग हैं जो सीमेंट उद्योग के सबसे बड़े उपभोक्ता खंड ‘इंडिविजुअल हाउस बिल्डर’ (आईएचबी) सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण हितधारक हैं।

सीईओ (सीमेंट बिजनेस और अंबुजा सीमेंट्स) अजय कपूर ने कहा, ‘हमारे देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और देश की विविधता के बीच सारी प्रतिभाएं एक साथ नजर आती हैं। ‘अंबुजा अभिमान के संगीत कलाकार’ जैसे कार्यक्रम एक ऐसा अनूठा प्लेटफॉर्म है जहां ठेकेदार और उनके परिवार अपनी प्रतिभा को निखारते और प्रदर्शित करते हैं। हमें खुशी है कि इस तरह के मंचों के माध्यम से हम लोगों के भीतर संगीत प्रतिभा की अच्छाई को तराशने में सक्षम हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं।‘

‘अंबुजा अभिमान के संगीत कलाकार’ ग्रैंड फिनाले के विजेताओं की घोषणा 19 नवंबर 2022 को की गई। बच्चों की श्रेणी में विजेता हैं- पहला पुरस्कार: कासरगोड (केरल) से सुश्री लियाना इस्माइल पीएच, दूसरा पुरस्कार: अहमदनगर (महाराष्ट्र) से सुश्री मैथली परदेशी, तीसरा पुरस्कार: दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल) से सुश्री दिशारानी बेज, लोकप्रिय पुरस्कार: पाली (राजस्थान) से सुश्री नीमा चौधरी।

वयस्क वर्ग में विजेता हैं – प्रथम पुरस्कार: पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) से कुणाल सहिस, दूसरा पुरस्कार: कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) से इशांत कुमार, तीसरा पुरस्कार: नांदेड़ (महाराष्ट्र) से अजीम पठान, लोकप्रिय पुरस्कार: छत्तीसगढ़ से भोला प्रसाद राठौड़।

इस कार्यक्रम के ऑडिशन राउंड में 528 प्रविष्टियां मिली थीं। जूरी ने सभी प्रविष्टियों की समीक्षा की। क्षेत्रीय सेमीफाइनलिस्ट के रूप में 55 कलाकारों को शॉर्टलिस्ट किया। इन 55 क्षेत्रीय सेमीफाइनलिस्टों को मेंटरिंग सेशन में भाग लेने का मौका मिला।

इसके बाद, उन्होंने इन 55 क्षेत्रीय फाइनलिस्टों का एक और वीडियो प्रस्तुत किया और जूरी ने शीर्ष 12 को राष्ट्रीय फाइनलिस्ट के रूप में चुना। इन शीर्ष 12 फाइनलिस्टों को उनके अंतिम प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया और उनका मार्गदर्शन किया गया।