रोजगार मेला : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची में सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला के तहत देश के 45 स्थानों से लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र 22 नवंबर को वितरित किया। साथ ही, प्रधानमंत्री ने ‘कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल’ का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनजातीय मामलों के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड की राजधानी रांची के सेंबो स्थित सीआरपीएफ कैंप में नियुक्ति पत्र वितरित किया।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये विशाल रोजगार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।

पीएम ने कहा कि भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

पीएम ने कहा कि भारत आज सर्विस निर्यात के मामले में विश्व की एक बड़ी शक्ति बन गया है। अब एक्सपर्ट भरोसा जता रहे हैं कि भारत विश्व का मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस भी बनेगा।