समारोह आयोजित कर विनोद पांडेय को सम्‍मानित करेगा रांची जिला व महानगर झामुमो

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। झारखंड युवा मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य विनोद पांडेय को राज्य समन्वय समिति का सदस्य बनाए जाने और राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर रांची जिला एवं महानगर के नेताओ ने उनसे मिल कर उन्हे बधाई दी। एक आंदोलनकारी को सम्मान देने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट किया।

रांची के बिहार क्‍लब में 24 नवंबर को सम्मान समारोह आयोजित करने की इजाजत मांगी। समारोह में आने का आग्रह उनसे किया,  जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि रांची जिले में निवास करने वाले किसी आंदोलनकारी को पहली बार राज्य समन्वय समिति का सदस्य बनाने के साथ सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। यह रांची जिला और महानगर के पार्टी नेता और कार्यकर्ताओ के लिए बहुत हर्ष की बात है। इसलिए विनोद पांडेय के सम्मान समारोह में रांची जिला और शहर में रहने वाले तमाम वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे।

उनसे मिलने वालों में पवन जेडिया, अरूण वर्मा, लालजी रमण, विक्रम सिंह, शिवनंदन मिश्रा, सुजीत कुजूर, संजय ठाकुर, निजामुद्दीन अंसारी, जितेंद्र गुप्ता, मुन्ना यादव, पिंटू आदि थे।