मुफ्त मिल रहा है ऑक्‍सीमीटर, करना होगा यह काम

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। कोरोना महामारी का कहर देश में है। इसका प्रभार झारखंड की राजधानी रांची शहर में भी देखने को मिल रहा है। शहर में भी इससे काफी लोग प्रभावित हैं। इसके बीच शहर में लोगो को ऑक्सीमीटर नहीं मिल पा रहा है।

इसके मद्देनजर रांची अग्रवाल सभा मानव जीवन की रक्षा के लिए जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध करा रहा है। जरूरतमंद व्यक्ति रतन कुमार मोर, मंजीत जाजोदिया एवं विनोद जैन के नंबर पर व्हाट्सएप कर रांची के अग्रसेन पथ स्थित महाराजा अग्रसेन भवन से ऑक्‍सीमीटर प्राप्त कर सकते हैं।

सभा के मुताबिक ऑक्सीमीटर 15 दिन के लिए दिया जाएगा। इसके लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं एक हजार रुपया सि‍क्यूरिटी मनी के रूप में जमा करना होगा। 15 दिन के बाद ऑक्सीमीटर (चालू अवस्था में) लौटाने पर सिक्‍यूरिटी मनी रुपया वापस कर दी जाएगी। यह सेवा सिर्फ रांची शहर के लिए है।

इन नंबरों पर करें संपर्क

रतन कुमार मोर (अध्यक्ष), अग्रवाल सभा, रांची 94315-78218

विनोद जैन (पूर्व अध्यक्ष), अग्रवाल सभा, रांची 94315-88612

मंजीत जाजोदिया (मंत्री), अग्रवाल सभा, रांची 98351-61000