बालू की जगह स्‍टोन डस्‍ट से हो रहा था नाली का निर्माण

झारखंड
Spread the love

  • बीडीओ और सीओ ने औचक निरीक्षण में गड़बड़ी उजागर

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। बालू की जगह स्‍टोन डस्‍ट से नाली का निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण के दौरान अफसरों ने इसे सही पाया। नाली को तोड़कर फिर से इसे बनाने का निर्देश दिया।

कुडू के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिंगी में सड़क किनारे बन रही नाली का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने इसके निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत की थी।

जांच के क्रम में यह पाया गया कि नाली का निर्माण बालू से नहीं करके स्टोन डस्ट से किया जा रहा है। इसके कारण कारण नाली निम्न क्वालिटी की बनी है, जो कि साधारण प्रहार से टूट जा रहा है।

मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी से बात की गई। इस नाली को तोड़कर पुनः नए सिरे से प्राकलन के अनुसार नाली निर्माण करने का निर्देश दिया।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।