पैरा थ्रोबॉल में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, झारखंड के खिलाड़ियों का रहा जलवा

झारखंड खेल
Spread the love

  • पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने जीता स्वर्ण पदक

झारखंड। भारत और नेपाल पैरा थ्रोबॉल श्रृंखला 19 और 20 फरवरी को नेपाल के काठमांडू में हुआ। भारत के पुरुष दल ने 4-2 और महिला दल ने 4–1 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का आयोजन पैरालंपिक कमेटी ऑफ नेपाल, खेल विभाग ने किया था।

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान सोमा कुमार और झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चंदन लोहरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। विदित हो कि यह आयोजन चेन्नई में 3 से 8 मार्च ’23 तक होने वाली प्री एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए किया गया था।

भारतीय दल में शामिल झारखंड के खिलाड़ियों के रांची वापसी पर भारतीय पैरा खेल समर्थक एवं भारतीय पैरा थ्रो बॉल के अध्यक्ष अल्बर्ट प्रेम कुमार, सचिव मंजूनाथ, पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा, झारखंड दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष डॉ शमशेर आलम राही, अनिल उरांव, गोंडा उरांव एवं मिसिर गोंडा के पार्षद पार्षद नकुल तिर्की, पतरस तिर्की,  अंतू तिर्की , विकास कुमार,  जगदीश सिंह जग्गू, जेएसएलपीएस गुमला के कर्मी एवं पदधारी ने गत करते हुए शुभकामना दी।

झारखंड पारा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने उम्मीद जताई के सरकारी पदाधिकारियों की नजर इन दिव्यांग खिलाड़ियों के उपलब्धियों पर भी जाएगी। उन्हें उचित मान-सम्मान और प्रोत्साहन दिया जाएगा।