डॉ.सीवी आनंद बोस होंगे पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी है। डॉ. सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि अगस्त में जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने के बाद मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन अतिरिक्त जिम्मेदारी देख रहे थे।

उन्हें धनखड़ की जगह पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इधर डॉ.सीवी आनंद बोस की नियुक्ति के बाद बधाईयों का तांता लग गया है।