निर्माण के एक साल बाद ही पुल में पड़ने लगी दरारें, दुर्घटना की आशंका

झारखंड
Spread the love

  • भाकपा ने स्वांग भूमिगत रेल पथ निर्माण की जांच और जीर्णोद्धार की मांग की

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। गोमिया के स्वांग में बने भूमिगत रेल पथ के एक साल बाद ही पु‍ल में दरारें पड़ने लगी है। इससे दुर्घटना होने की आशंका प्रबल होती जा रही है। इसके निर्माण की जांच और जीर्णोद्धार की मांग माकपा के गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने की है। उन्‍होंने इस संबंध में धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक से पत्र लिखा है।

पत्र में लिखा है कि गोमिया रेलवे स्टेशन से पूरब दिशा की ओर स्वांग कोलियरी जाने के रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर लगभग एक वर्ष पूर्व यहां भूमिगत रेल पथ का निर्माण कराया गया था। निर्माण और उद्घाटन के लगभग एक वर्ष बाद ही इस पुल में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने लगी है। इससे इस रेल पथ के धंसने की आशंका उत्‍पन्‍न हो गई है।

प्रखंड सचिव ने कहा कि‍ इस रेल पथ के निर्माण में कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार हुआ है। इसका खामियाजा आने वाले दिनों में इसका उपयोग करने वालों को उठाना पड़ेगा। अगर समय रहते इस पथ पर पड़ रही दरारों को ठीक करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में यह पुल ध्वस्त भी सकता है। इससे एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जानमाल की भी क्षति हो सकती है।

राकेश ने कहा कि इस भूमिगत रेलवे पथ की निचली सतह पर भारी मात्रा में पानी का जमाव होता है। कीचड़ भी जमा रहता है। इससे भी दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।

सचिव ने मंडल रेल प्रबंधक से शिकायत करते हुए इसकी जांच की मांग की है। आग्रह किया है कि यथाशीघ्र इस पर समुचित कार्रवाई करते हुए इसका जीर्णोद्धार कराया जाए। इसकी निचली सतह पर जलजमाव और कीचड़ को हटाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।