Jharkhand Weather News

jharkhand : कल इन जिलों में होगी बारिश, यहां चलेगी आंधी और लू

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में कल से लगातार बारिश होगी। कुछ जिलों में आंधी और लू चलने की आशंका भी है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 7 जून को जारी बुलेटिन में दी है।

इन जिलों में हल्‍की बारिश

8 से 10 जून तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित आसपास के जिले के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

11 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट जारी

8 जून को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इसका असर गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और उससे सटे जिलों में पड़ने की आशंका है।

पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।