सेवा सदन के ऑर्थो कैम्प का 171 मरीजों ने उठाया लाभ, विशेष छूट देने की घोषणा

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। नागरमल मोदी सेवा सदन में 20 नवंबर, 2022 को फ्री मेगा ऑर्थो कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से मरीजों ने आकर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आनन्द वर्मा, डॉ जय पलक, डॉ रोहित कुमार रुगंटा और डॉ निशान्त कुमार (स्पाइन सर्जन) से निःशुल्क परामर्श लिया।

कैम्प में आये मरीजों को BMD Test, Uric Acid Test, Height, Weight, SPO2, Pulse एवं फिजियोथेरेपी सेवा निःशुल्क दी गई। कैम्प का लाभ लगभग 171 मरीजों ने उठाया ।

शिविर का शुभारम्भ डाक्टरों एवं प्रबंधन द्वारा दीप प्रज्वल्लन संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर सदन के सचिव आशीष मोदी ने घोषणा की कि कैम्प में रोगियों को किसी तरह की ऑपरेशन या सर्जरी होने पर 20% की विशेष छूट दी जायेगी। वरीय उपाध्यक्ष रेखा जैन ने शिविर से सम्बंधित स्वरचित गान गाकर डाक्टरों सहित सभी को प्रेरित किया।

पैथोलोजिकल जांच एवं एक्स-रे जांच में मरीजों को 20% की छूट दी गई। अल्केम बर्गेन, जाइडस सीनोविया और एलेम्बिक द्वारा BMD टेस्ट एवं मेयेर द्वारा यूरिक एसिड टेस्ट कराया गया।

कैम्प में सदन के अध्यक्ष अरूण छावछरिया, सचिव आशीष मोदी, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा जैन, सहायक सचिव वेद प्रकाश बागला एवं पवन शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सरावगी, सदस्य पवन कनोई, सेवा विस्तार समिति के चेयरमेन आलोक तुलस्यान एवं उनके सहयोगी वरूण जालान उपस्थित थे।

इसके अलावा सदन के चीफ मेडिकल एडमिनिस्ट्रर डॉ विजय शंकर दास, डिप्टी एचए नीतू शर्मा एवं सदन के अन्य पारा मेडिकल स्टाफ ने कैम्प में उपस्थित रहकर इस कैम्प को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।