indian-railway

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, इस स्‍टेशन पर रूकेगी ट्रेनें, ये रहेंगी प्रभावित

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें। हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव भोजुडीह स्टेशन पर होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिण्‍ रोलिंग ब्लॉक लिये जाने से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

भोजुडीह स्टेशन पर रूकेगी

हावड़ा-रांची-हावड़ा एक्सप्रेस का भोजुडीह स्टेशन पर यात्रा प्रारंभ 5 सितंबर, 2023 से अगले आदेश तक प्रायोगिक ठहराव होगा। ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस का भोजुडीह स्टेशन पर आगमन 18:07 बजे और प्रस्थान 18:08 बजे होगा। ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस का भोजुडीह स्टेशन पर आगमन 09:15 बजे एवं प्रस्थान 09:16 बजे होगा।

आंशिक समापन-प्रारम्भ

ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 5 सितंबर, 7 सितंबर और 10 सितंबर, 2023 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

परिवर्तित मार्ग से चलेगी

ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 4 सितंबर, 6 सितंबर, 8 सितंबर और 10 सितंबर, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।

प्रस्थान समय में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 4 सितंबर, 6 सितंबर, 8 सितंबर और 9 सितंबर, 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

ट्रेनों का सामान्य परिचालन

चक्रधरपुर मंडल के कान्ड्रा-कुनकी रेलखंड में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के स्थगन की वजह से कई ट्रेनों का सामान्य परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 3 सितंबर, 2023 को अपने निर्धारित समय से परिचालित होगी।

ट्रेन संख्या 08152/08151 बरकाकाना-टाटानगर-बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल यात्रा प्रारम्भ 3 सितंबर, 2023 को अपने निर्धारित समय से परिचालित होगी।

ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 3 सितंबर, 2023 को अपने निर्धारित समय से परिचालित होगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।