मालदा टाउन-सूरत स्पेशल ट्रेन 6 फरवरी से चलेगी, जानें पूरी रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मालदा टाउन-सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, वातानुकूलित 3 टियर के 5 कोच, वातानुकूलित 2 टियर का 1 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 9 कोच यानी 23 कोच होंगे।

यह (संख्या 03425) स्पेशल ट्रेन 6 फरवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक शनिवार को मालदा टाउन से चलेगी।

मालदा टाउन से 12:30 बजे प्रस्‍तान करेगी। रामपुरहाट आगमन 14:37 बजे प्रस्थान 14:39 बजे, दुर्गापुर आगमन 17:25 बजे प्रस्थान 17:45 बजे, धनबाद आगमन 19:43 बजे प्रस्थान 19:48 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:45 बजे, मुरी आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:47 बजे, रांची आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, राउरकेला आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:18 बजे, बिलासपुर आगमन 08:05 बजे प्रस्थान 08:15 बजे, नागपुर आगमन 14:55 बजे प्रस्थान 15:00 बजे, भुसावल आगमन 21:30 बजे प्रस्थान 21:35 बजे एवं सूरत आगमन 04:00 बजे होगा।

ट्रेन (संख्या 03426) सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 फरवरी, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को सूरत से चलेगी।

सूरत से 14:20 बजे प्रस्‍तान करेगी। भुसावल आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे, नागपुर आगमन 02:05 बजे प्रस्थान 02:10 बजे, बिलासपुर आगमन 08:45 बजे प्रस्थान 09:00 बजे, राउरकेला आगमन 13:55 बजे प्रस्थान 14:10 बजे, रांची आगमन 17:35 बजे प्रस्थान 17:50 बजे, मुरी आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:00 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे, धनबाद आगमन 22:18 बजे प्रस्थान 22:23 बजे, दुर्गापुर आगमन 00:23 बजे प्रस्थान 00:43 बजे, रामपुरहाट आगमन 03:34 बजे प्रस्थान 03:36 बजे एवं मालदा टाउन आगमन 06:15 बजे होगा।