
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। पुलिस जवानों ने एक विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बलात्कारियों की तलाश कर रही है।
यह घटना झारखंड के लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में घटी। महिला को 5 अक्टूबर की लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म का आरोप सेरेंगदाग पिकेट के दो जवानों पर लग रहा है।
बताया जाता है कि बलत्कार के आरोपी पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। महिला खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान उन्होंने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस दुष्कर्म के मामले की पुष्टि कर रही है। हालांकि पुलिस जवानों के इसमें शामिल होने के मामले में जांच के बाद कुछ कहने की बात कह रही है।
इस मामले में डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। इस मामले में जांच की जा रही है। दोषी को हर हाल में सजा मिलेगी।