Breaking News : शराबी ने 4 साल की बेटी को जिंदा जलाया

झारखंड अपराध मुख्य समाचार
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक शराबी पिता पप्पू तुरी ने अपनी 4 साल की मासूम बेटी को जिंदा जला दिया। बुरी तरह जल गई बच्‍ची को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्‍स भेजा गया है। घटना के बाद पिता फरार है। उसकी तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना किसको थाना क्षेत्र के बरनाग में घटी। नक्‍सल प्रभावित यह क्षेत्र जिला मुख्‍यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है। घटना 7 अक्‍टूबर की रात करीब 8.50 बजे की बताई जा रही है।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक यहां एक पिता ने 4 साल की बेटी की पहले पिटाई की। इसके बाद केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि वह शराब के नशे में था।

घटना में मासूम 80% तक जल गई है। शुक्रवार की देर रात गांव के समाजसेवी सरस्वती देवी, संतोष मांझी, गंदरु तुरी, सुशीत गोप ने बच्‍ची को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्‍टरों ने उसका इलाज किया। बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद शराबी पिता की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद घटना के मूल कारण का पता चल पाएगा। घटना के बाद इलाके के लोग सकते में हैं।