मुख्‍यमंत्री राहत कोष की अनुदान राशि 10 लाख रुपये हुई

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय की द्वितीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री राहत कोष के अध्यक्ष के वित्तीय अनुदान की राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री राहत कोष के पूर्व सदस्यों के पदनाम को संशोधित कर नया पदनाम रखने पर सहमति दी गयी।

बैठक में राज्य के वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य डॉ रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य सचिव-सह-कोषाध्यक्ष राजीव अरुण एक्का, सचिव योजना-सह-वित्त विभाग और मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य श्रीमती हिमानी पांडे एवं सचिव आपदा प्रबंधन प्रभाग तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के शासी निकाय सदस्य अमिताभ कौशल उपस्थित थे।