सेवा सप्‍ताह पर कई कार्यक्रम करेगा लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट का सेवा सप्ताह 2 अक्टूबर से शुरू हुआ। यह 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सभी लायंस क्लब सेवा कार्य करेंगे। लायंस क्‍लब ऑफ रांची ईस्‍ट के सदस्‍यों ने सेवा सप्‍ताह की शुरुआत मेन रोड स्थित काली मंदिर चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और खाद्य सामग्री वितरण से की। निरामया अस्पताल में डाइबिटीज कैंप, आई चेकअप कैंप और हेल्थ चेकअप कैंप किया गया। उस दिन से लगातार सेवा कार्य जारी है।

सेवा सप्‍ताह के क्रम में 7 अक्‍टूबर को भावlनगर स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल को वाटर फिल्टर दिया गया। बच्चों के बीच बिस्कुट बांटा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल और पूर्व अध्यक्ष रोरिंग राजेश गुप्ता ‘पवन’ थे। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रतन अग्रवाल, सचिव सुनील माथुर, प्रोजेक्ट उप चेयरमैन संतोष विजय, जूथिका सान्याल, विनीता विजय और लायंस क्लब ऑफ रांची साउथ के अध्यक्ष मृणाल मिश्रा एवं स्कूल प्रबंधन के सहयोगी मौजूद थे।

अलबर्ट एक्‍का चौक स्थित प्याऊ में दोपहर को भोजन वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष और पूर्व जिलापाल राजीव कुमार सिंह थे। स्‍पांसर राजीव चोखानी थे। साथ में अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, सचिव सुनील माथुर, कोषाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, प्रोजेक्‍ट पर्सन गुलशन वाधवा, प्रोजेक्‍ट चेयरपर्सन संतोष विजयवर्गीय, जूथिका सान्याल, विनीता विजय, अमरजीत गिरधर, प्रेम जायसवाल, लायंस क्‍लब ऑफ रांची साउथ के नीरज ग्रोवर एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।