उत्क्रमित वेतनमान और सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने की मांग को लेकर सीएम से मिलेगा शिक्षक संघर्ष मोर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सदस्‍य उत्क्रमित वेतनमान और सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा। यह निर्णय मोर्चा की कोर कमेटी के सदस्यों की रांची के अरगोड़ा चौक स्थित शांति निकेतन भवन में 18 सितंबर को हुई हुई। उक्‍त बैठक में सात प्रस्‍ताव पारित किये गये।

कमेटी के सदस्‍यों ने सचिवालय कर्मियों की तर्ज पर उत्क्रमित वेतनमान दिये जाने और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष करने की मांग की। इसे लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से झारखंड प्रदेश शिक्षक संघर्ष मोर्चा में शामिल शिक्षक संघों के प्रतिनिधि जल्द मिलेंगे। अन्यान्य के मामले में शिक्षा अधिकारियों से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे।

बैठक में शिक्षक मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद, अरुण कुमार दास, प्रेम प्रसाद राणा, मंगलेश्वर उरांव, डॉ सुधांशु कुमार, शैलेंद्र कुमार सुमन, आशुतोष कुमार, मकसूद जफर, अरुण कुमार दास शामिल थे।

बैठक में पारित प्रस्ताव

1. छठे वेतनमान के अनुरूप शिक्षकों को देय उत्क्रमित वेतनमान से संबंधित फिटमेंट टेबल के आधार पर वेतन निर्धारण हो।

2. शिक्षकों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष की जाए।

3. युक्तिकरण का विरोध।

4. राज्य के अन्य कर्मचारियों के समान शिक्षकों को  MACP के लाभ दिए जाएं।

5. विभागीय अधिसूचना (संख्या-2144) के दिशानिर्देशों एवं उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप शिक्षकों के पूर्णतः गैर शैक्षणिक कार्य पर रोक लगाई जाए। यथा : विद्यालय के सभी नामांकित SC, ST एवं ओबीसी के बच्चे, जो कक्षा KG से 8 वीं के बच्चे हैं, का भी  अनावश्यक रूप से जाति प्रमाण पत्र बनाने में शिक्षकों को जबरन आदेशित करना और अन्यान्य कार्य।

5. शिक्षकों को सभी ग्रेडों में प्रोन्नति दी जाए।

6. आरटीई के मानक वार्षिक शैक्षणिक घंटे (1000) से लगभग 330 घंटे से भी अधिक शैक्षणिक काल होने के फलस्वरूप प्रथम शनिवार को भी अवकाश घोषित की जाए।

7. वर्तमान वेतनमान पर ही नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।